गुलाबबाग मंडी में मक्का के दाम नरम, 10 से 15 रुपये प्रति क्विंटल तक आई गिरावट

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का के बाजार में नरमी आई है, जिससे दाम 10 से 15 रुपये प्रति क्विंटल तक घट गए हैं. हालांकि, कारोबारी जल्द ही बाजार में तेजी लौटने की उम्मीद कर रहे हैं.

पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मंगलवार को मक्का के बाजार में नरमी देखने को मिली. मांग कमजोर होने से मक्का के दाम 10 से 15 रुपये प्रति क्विंटल तक घट गए. हालांकि कीमतों में गिरावट के बावजूद मंडी में आवक पर इसका खास असर नहीं पड़ा. कारोबारियों का कहना है कि किसानों की बिकवाली सामान्य बनी हुई है और जल्द ही बाजार में फिर से तेजी लौटने की संभावना है.

पिछले सप्ताह मंगलवार को मक्का के दाम में तेजी दर्ज की गई थी, लेकिन इस सप्ताह बाजार का रुख बदल गया. कारोबारियों के अनुसार फिलहाल मांग में कमी के कारण कीमतों पर दबाव बना है. हालांकि उनका मानना है कि आने वाले दिनों में मांग बढ़ने के साथ मक्का के भाव में सुधार होगा.

मक्का के ताजा भाव

  1. प्रीमियम मक्का : 2250 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल.
  2. सुपर बीडी मक्का : 2190 से 2260 रुपये प्रति क्विंटल.
  3. बीडी फ्रेश मक्का : 2150 से 2180 रुपये प्रति क्विंटल.
  4. बीडी मक्का : 2050 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल.
  5. आरबीडी मक्का : 1950 से 2080 रुपये प्रति क्विंटल.

गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव

जिंसअधिकतम (रु./क्विंटल)न्यूनतम (रु./क्विंटल)
मक्का23002080
गेहूं25002470
चावल मंसूरी34253250
चावल अरवा मोटा32503050
चावल बासमती1300012500
मसूर दाल67505550
मूंग दाल96009540
अरहर दाल1450010600
चना दाल66005550
गोटा चना64006200
गोटा मूंग90008000
काला सरसों75007000
पीला सरसों78007300

कारोबारियों की नजर मांग बढ़ने पर

मंडी के कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल मांग में हल्की सुस्ती के कारण मक्का के दाम दबाव में हैं. हालांकि आवक सामान्य बनी हुई है और किसानों में निराशा नहीं है. व्यापारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मांग बढ़ने के साथ मक्का के भाव में फिर तेजी देखने को मिल सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >