पूर्णिया. प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक में री-एडमिशन एवं प्रति वर्ष स्कूलों द्वारा किताब परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा हुई. बैठक में पहुंचे एसोसिएशन के संयोजक गौतम सिन्हा ने इस बात पर जोर दिया कि समाज को गलत संदेश देने की कोशिश की जा रही है जबकि यह हकीकत नहीं है. बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव राजेश कुमार झा ने बताया कि इस बात पर फोकस रहा कि बिहार सरकार के नियम और प्रशासन के निर्देशों की कसौटी पर प्राइवेट स्कूल पूरी तरह खरा उतर रहे हैं. शहर से सटे रानीपतरा स्थित जी डी गोयनका स्कूल परिसर में हुई इस बैठक की मेजबानी करते हुए पीयूष अग्रवाल ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा आज के युग के हिसाब से बच्चों को शिक्षित कर समाज के नव निर्माण की सार्थक पहल की जा रही है. बैठक में एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष निकेश गिलगाल ने स्कूलों में टेक्निकल शिक्षा के मुद्दों पर फोकस किया. सचिव राजेश कुमार झा ने कहा आगामी होने वाली कार्यकारिणी समिति की बैठक में सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार विमर्श कर रणनीति बनायी जाएगी. राजीव कुमार सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, मनोज फादर, विनीत कुमार सिंह, करण अर्जुन, मुनचुन कुमार, ज्वाला गुप्ता, गौतम कुमार झा, प्रिय कुमार, अनिल कुमार सिंह, गोविंद जयसवाल, साजू प्रसाद, हिमांशु भगत आदि विभिन्न स्कूलों के निदेशक उपस्थित थे.
प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन
