महर्षि मेंही हृदयधाम आश्रम में 18 से 20 फरवरी तक वार्षिक सत्संग की तैयारी शुरू

महर्षि मेंही हृदयधाम आश्रम में 18 से 20 फरवरी तक

प्रतिनिधि ,पूर्णिया पूर्व .महर्षि मेंही हृदय धाम आश्रम, बिलरिया में आगामी वार्षिक सत्संग आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है. इसे लेकर शनिवार को आश्रम परिसर में ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों की पहली महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता स्वामी निरंजन बाबा ने की. बताया गया कि इस वर्ष भी 18, 19 एवं 20 फरवरी को तीन दिवसीय भव्य सत्संग का आयोजन सुनिश्चित किया गया है .बैठक में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विधि-व्यवस्था और तैयारी की रूपरेखा पर विस्तार से समीक्षा की गई. बैठक में मुख्य रूप से जिला पार्षद संजीव कुमार उर्फ विवेक यादव, मुखिया अंगद मंडल, पूर्व मुखिया प्रदीप साह, समिति प्रतिनिधि आशीष कुमार के साथ ही दीवानगंज, श्रीनगर और बिलरिया ग्राम के सत्संग प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे. वहीं स्वामी निरंजन बाबा के सानिध्य में हुई इस चर्चा में मुख्य रूप से बाहर से आने वाले धर्मगुरुओं और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था पर बल दिया गया. इसके लिए अलग-अलग टोलियां बनाकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. सत्संग की तैयारियों को अंतिम रूप देने और कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए दूसरी बैठक 21 जनवरी को रखी गई है .इस बैठक में आयोजन समिति के गठन और अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >