फर्नीचर व्यवसायी की संदिग्ध मौत में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

भवानीपुर

भवानीपुर. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में फर्नीचर व्यवसायी मो. जब्बार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की सही जानकारी प्राप्त होगी. जब तक रिपोर्ट नहीं मिलता है. घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है. गौरतलब है कि 14 फरवरी की रात दुर्गापुर चौक स्थित अपनी दुकान के कमरे में मो. जब्बार का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला था. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. घटना के बाद मृतक के पिता मो. सफ्फुर ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर अपने बेटे की हत्या का आरोप उसकी दूसरी पत्नी और उसके बच्चों पर लगाया था. उन्होंने बताया था कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. परिजनों का कहना है कि घटना के एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस के किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने का वे लोग इंतजार कर रहे हैं. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >