नशे में हंगामा करते पांच नशेड़ी को पुलिस ने दबोचा

श्रीनगर

श्रीनगर. नशे की हालत में उधम मचा रहे और लोगों से मारपीट कर रहे पांच नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सभी पांच नशेड़ियों को विभिन्न जगह से गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में बिजेंदर कुमार यादव, सचिन कुमार विश्वास थानाक्षेत्र अंतर्गत चनका पंचायत के उदयनगर गांव के वार्ड बारह के निवासी हैं. ये चनका गांव के फुलौरी चौक पर हंगामा कर रहे थे. वहीं खोखा दक्षिण पंचायत अंतर्गत फरीयानी गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी अमित कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. जबकि तालेश्वर हेंब्रम ओर तालेश्वर टुडू थानाक्षेत्र अंतर्गत खुट्टी धुनेली पंचायत के वार्ड संख्या एक मखनाहा गांव निवासी को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी व्यक्ति की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में नशा की पुष्टि होने पर थाना कांड संख्या 112-2025 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >