पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं वरीय अधिकारियों द्वारा लागातार जिला के विकास के लिए किए जा रहें विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक कार्यों के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के स्थलीय निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है.इसी क्रम में शनिवार को जिला नोडल अधिप्राप्ति और जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम की संयुक्त टीम द्वारा कसबा व्यापार मंडल पैक्स राइस मिल का भौतिक जांच किया गया. मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
