सब जूनियर क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में पीजीसीसीडी तीन विकेट से जीता

सब जूनियर क्रिकेट लीग मैच

सब जूनियर क्रिकेट लीग मैच

पूर्णिया. पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे सब जूनियर लीग मुकाबले में रविवार को ब्रह्मोस सब जूनियर के कप्तान अनिकेत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रह्मोस सब जूनियर के रौनक राज ने 11 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो गये.अर्णव ने 26 गेंद में 21 रनों का योगदान दिया. कप्तान अनिकेत ने 17 गेंद में 21 रन और ज्ञान के 11 रन बनाएं. वहीं अतिरिक्त का योगदान 22 रनों का रहा. इस प्रकार ब्रह्मोस सब जूनियर ने 23. 2 आभारों में 10 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी. पीडीसीसीडी सब जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमिताभ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.2 ओवर में 2 मैडम ओवर के साथ मात्र 7 रन देखकर 5 विकेट हासिल किया. शिवम ने 2, अनमोल, पार्थ और आकांशा ने 1-1 विकेट लिया. वहीं 111 रनों का पीछा करने उतरी पीडीसीसीडी सब जूनियर 22.4 अवरो में 7 विकेट खोकर 111 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया.लक्ष्य का पीछा करते हुए पीडीसीसीडी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 17 रनों में तीन विकेट खो दिए थे. शिवम ने 47 गेंद में 13 रन और करीम ने 32 गेंद में 23 रन बना कर पारी को संभाला.आकांशा ने 9 गेंद में 10 रन का योगदान दिया. सलमान ने 25 गेंद में नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. पीडीसीसीडी के इस जीत में अतिरिक्त का योगदान सबसे अधिक 36 रन का रहा. ब्रह्मोस सब जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ ने 5 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट लिए रौनक, अनिकेत और सम्राट ने 1-1 विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमिताभ को मिला. निर्णायक की भूमिका में मोनू और जीतू थे. स्कोरर की भूमिका सत्यम और शिवम ने निभाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >