राजीव गांधी के विजन से मजबूत हुआ पंचायती राज : कुमार आदित्य

जिला कांग्रेस कमेटी

पूर्णिया. जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पंचयाती राज दिवस मनाया. इस मौके पर कांग्रेस के अध्यक्ष (शहरी) कुमार आदित्य ने पंचायती राज व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पंचायती राज की शुरुआत नागौर जिले (राजस्थान) में 1950 के दशक में हुई, जिसने ग्रामीण स्वशासन की नींव रखी.उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने गांवों को सशक्त बनाने और उन्हें देश की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित की गई और हर वर्ग को अधिकार दिलाने का प्रयास हुआ.अध्यक्ष ने बताया कि 73वें संविधान संशोधन के जरिए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए कम से कम 33% आरक्षण सुनिश्चित किया गया, जो आज कई राज्यों में बढ़कर 50% तक पहुंच चुका है. यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि आज देशभर में लाखों निर्वाचित महिला प्रतिनिधि पंचायतों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था सत्ता के विकेंद्रीकरण का एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे गांवों को अपने स्तर पर शासन चलाने का अधिकार मिला. इस अवसर पर उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >