– प्रत्येक दिन आगमन विमानों की संख्या 05, प्रस्थान विमानों की संख्या 05 समेत विमानों की कुल आवागमन संख्या 10 रही. पूर्णिया. पूर्णिया एयरपोर्ट से पिछले 10 दिन में 7 दिन हवाई यात्रियों की संख्या एक हजार से अधिक रही.23 मई को पूर्णिया एयरपोर्ट पर यात्री आगमन संख्या 589 दर्ज की गई. जबकि यात्री प्रस्थान संख्या 429 रही. इस प्रकार से यात्रियों की कुल आवागमन संख्या 1018 रिकॉर्ड की गई. उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, 15 मई को 995, 16 मई को 968, 17 मई को 1137, 18 मई को 1118, 19 मई को 947, 20 मई को 1047, 21 मई को 1056, 22 मई को 1017 यात्री आए और गए. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते वर्ष 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था. उसके बाद से यात्रियों की संख्या और आवश्यकता के अनुसार उड़ानें निर्धारित कर परिचालन सुनिश्चित किया जा रहा है.
पिछले 10 दिन में सात दिन हवाई यात्रियों की संख्या एक हजार से अधिक
पूर्णिया एयरपोर्ट
