पुलिस छापेमारी में नौ लीटर देसी शराब बरामद

लंबे समय से देसी चुलाई शराब की तस्करी कर रहे एक तस्कर के घर से कुल नौ लीटर देसी शराब बरामद की गयी. इसके विरुद्ध पुलिस ने थाना कांड 39/2026 के तहत मामला दर्ज किया है

श्रीनगर. लंबे समय से देसी चुलाई शराब की तस्करी कर रहे एक तस्कर के घर से कुल नौ लीटर देसी शराब बरामद की गयी. इसके विरुद्ध पुलिस ने थाना कांड 39/2026 के तहत मामला दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि इस छापेमारी अभियान में कुल नौ लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी. जगेली पंचायत अंतर्गत वार्ड नौ धनका डीह रिषी देव टोला गांव में बिंदेश्वरी मडेंयया देसी चुलाई शराब की तस्करी कर रहा था. सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी में नौ लीटर देसी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति श्रीनगर थाना कांड 25/2025 दिनांक 17 सितंबर 2025 एवं 60/2025 दिनांक 13 मई 2025 के तहत शराब तस्करी मामले में पहले भी नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >