Purnia.तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से नीलगाय की मौत, चालक फरार

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से नीलगाय की मौत, चालक फरार

डगरूआ, पूर्णिया से शशिधर झा की रिपोर्ट- पूर्णिया से जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित डगरूआ बाजार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब नीलगाय फोरलेन सड़क पार कर रही थी। तभी दालकोला की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीलगाय गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दी।हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ थाना की गश्ती दल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नीलगाय को गड्ढा खोदकर दफनाया।घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >