अकबरपुर बाजार में आग लगने से लाखों की क्षति

भवानीपुर

भवानीपुर . प्रखंड क्षेत्र के अकबरपुर बाजार स्थित घर में शनिवार की संध्या 4 बजे आग लगने से लाखों की क्षति हुई है. आग लगने का पता नहीं चल पाया है. इस दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया .देखते ही देखते आग अपना विकराल रूप धारण कर लिया. पीड़ित योगेंद्र भगत एवं दीपक भगत बताये गये. समाजसेवी रोशन कुमार ने बताया कि आग पर ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह काबू किया गया. लेकिन आग बुझाने के पहले ही घर के कागजात, नगद सहित सारे सामान जल गए. अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया. ग्रामीणों को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है क्योंकि जिस समय आग लगी उस समय खाना बनाने का भी समय नहीं था. फोटो. 1 पूर्णिया 3- जला हुआ घर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >