तीन परिवार के घर जले, 30 लाख का नुकसान

30 लाख का नुकसान

प्रतिनिधि हरदा. केनगर प्रखंड के मजरा पंचायत के बखरी कोल में बीती रात्रि अगलगी में तीन परिवार के घर जलकर राख हो गये. लगभग तीस लाख की क्षति का अनुमान है. अग्निपीड़ित भालेश्वरी देवी, राजेश कुमार साह व राकेश कुमार साह ने बताया कि गुरुवार की रात्रि अचानक आग लगी. जबतक सभी कुछ समझ पाते तबतक आग ने विकराल रूप ले लिया. सामान, ट्रैक्टर, आटा चक्की मशीन ,मोटर सहित मकान की क्षति हुई. उन्होंने लगभग तीस लाख का नुकसान बताया. फोटो. 1 पूर्णिया 12-आग लगने से जला सामान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >