शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर जला

केनगर

केनगर. थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत स्थित मिल्की टोला वार्ड नंबर पांच में मंगलवार की रात लगभग 10.30 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से एक घर जल गये. पिन्टू शर्मा पिता मोहन शर्मा ने बताया कि हमलोग अपने परिवार के साथ सोये हुए थे कि अचानक गर्मी महसूस हुई तो नींद खुल गयी. देखा की आग मेरे घर के अंदर और बाहर लगी है और आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया था. आग की लपटें देखकर आसपास के लोग वहां पहुंचकर आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे. बडी़ मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. उन्होंने बताया कि आग लगने से पम्पींग सेट मशीन, फर्नीचर, कपडा़, एंव खाने का सारा समान जलकर खाक हो गया. आग लगने से लगभग एक लाख रूपये का नुकासान होने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >