पूर्णिया प्रधान डाकघर में अब तीन काउंटरों पर बनेंगें आधार कार्ड, लंबी लाइनों से मिलेगी बड़ी राहत
Published by : Divyanshu Prashant Updated At : 24 May 2026 10:33 AM
पूर्णिया प्रधान डाकघर
Head Post Office Aadhaar Counters: यदि आप भी आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार करवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहकर परेशान होते हैं, तो पूर्णिया से आपके लिए एक बहुत ही शानदार और राहत भरी खबर सामने आई है.
Head Post Office Aadhaar Counters: पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट: पूर्णिया शहर के गिरजा चौक स्थित प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार करवाने वाले आम उपभोक्ताओं के लिए डाकघर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और आधार सेवाओं को अधिक सुगम व सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है. अब प्रधान डाकघर में तीन अलग-अलग काउंटरों के माध्यम से आधार से जुड़ी तमाम सेवाएं प्रदान की जा रही हैं.
रोजाना 150 से अधिक लोगों को मिल रही है सुविधा
डाकघर प्रशासन द्वारा काउंटरों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद अब काम में काफी तेजी आ गई है. इन तीन काउंटरों के माध्यम से प्रतिदिन 150 से अधिक अपॉइंटमेंट बुकिंग एवं अन्य जरूरी सेवाएं दी जा रही हैं. यहां पहुंचकर स्थानीय नागरिक नया नामांकन, नाम या जन्मतिथि में संशोधन (अपडेट), मोबाइल नंबर लिंकिंग, बायोमेट्रिक अपडेट और पता सुधार जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ बेहद आसानी से और निर्धारित समय के भीतर प्राप्त कर सकते हैं. काउंटरों की संख्या बढ़ने से अब डाकघर में लगने वाली अप्रत्याशित भीड़ से भी लोगों को निजात मिल गई है.
इन उपडाकघरों और अररिया मुख्य डाकघर में भी काम चालू
प्रधान डाकघर के अलावा डाक विभाग ने अपने प्रमंडल के अन्य प्रमुख केंद्रों पर भी इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया है. पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले उपडाकघर खुश्कीबाग, कसबा, धमदाहा, बनमनखी, चोपड़ा रामनगर, जोकीहाट और मुख्य डाकघर अररिया में भी यह विशेष सेवा पूरी तरह उपलब्ध है. इन इलाकों के निवासियों को अब जिला मुख्यालय तक दौड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है, वे अपने नजदीकी डाकघर में जाकर काम करवा सकते हैं.
डाक अधीक्षक की अपील: पहले करा लें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
इस नई व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए पूर्णिया प्रमंडल के डाक अधीक्षक नवीन कुमार ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस सरकारी सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार की असुविधा या कतार से बचने के लिए वे ऑनलाइन माध्यम से पहले से ही अपना अपॉइंटमेंट बुक कर लें. इसके बाद निर्धारित तिथि एवं समय पर ही डाकघर केंद्र पर उपस्थित हों. डाक विभाग की यह पहल जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है.
Also Read: बारूद से बहार तक, 59 साल बाद कितनी बदल गई नक्सलवाद को जन्म देने वाली ‘नक्सलबाड़ी’ की धरती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










