रूपौली. रूपौली प्रखंड के डोभा मिलिक पंचायत के वार्ड नंबर-10 ग्वालपाड़ा निवासी शंकर मंडल के 18 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार मंडल के पुणे में आकस्मिक निधन से ग्वालपाड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं.नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते समय हर व्यक्ति के चेहरा गमगीन था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
