गुलाबबाग मंडी में बासमती चावल की चमक बरकरार, ₹12 हजार क्विंटल तक पहुंचा भाव : जानिए आज के ताजा रेट

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में बासमती चावल की कीमत ₹12,000 क्विंटल के उच्चतम स्तर पर बनी हुई है. मक्का, जूट और विभिन्न दालों के भाव फिलहाल स्थिर हैं. यह मंडी नेपाल और बांग्लादेश तक के कारोबार को प्रभावित करती है.

पूर्णिया : पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में शुक्रवार को सभी प्रमुख जिंसों के भाव में स्थिरता बनी रही. बाजार में खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन बासमती चावल की कीमत मजबूत बनी हुई है. मंडी में बासमती चावल का भाव ₹7,000 से ₹12,000 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया.

मक्का का भाव ₹2,440 से ₹2,530 प्रति क्विंटल और जूट का भाव ₹10,800 से ₹11,600 प्रति क्विंटल रहा. कारोबारियों के अनुसार फिलहाल मंडी में जिंसों के भाव स्थिर रहने की संभावना है.

गुलाबबाग मंडी में किस जिंस का कितना भाव?

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का₹2,440₹2,530
जूट₹10,800₹11,600
गेहूं₹2,750₹2,850
मंसूरी चावल₹3,250₹3,350
अरवा मोटा चावल₹5,500₹6,000
बासमती चावल₹7,000₹12,000
अरहर दाल₹10,600₹14,500
मूंग दाल₹9,540₹9,600
मसूर दाल₹6,600₹6,900
चना दाल₹6,800₹7,600
गोटा मूंग₹8,000₹9,000
गोटा चना₹6,200₹6,400
पीली सरसों₹7,300₹7,800
काली सरसों₹7,000₹7,500

नेपाल-बांग्लादेश तक मायने रखता है गुलाबबाग का भाव

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी को एशिया की चर्चित मंडियों में शामिल किया जाता है. यहां के बाजार भाव का असर आसपास के बड़े बाजारों के साथ नेपाल और बांग्लादेश के कारोबार पर भी पड़ता है. पश्चिम बंगाल और झारखंड के कारोबारी भी गुलाबबाग मंडी के भाव पर नजर रखते हैं.

फिलहाल मंडी में जिंसों की कीमतों में बड़ी हलचल नहीं है. कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बाजार में स्थिरता बनी रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >