पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट
राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया ने बुधवार की ओपीडी के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय पर रजिस्ट्रेशन कराकर संबंधित विभाग में इलाज कराने की अपील की है, ताकि अनावश्यक इंतजार से बचा जा सके.
- ओपीडी समय : सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 6 बजे तक.
- रजिस्ट्रेशन समय : सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एवं शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक.
इन विभागों में उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर
- मेडिसिन विभाग – डॉ. एम. अशरफ.
- गायनी विभाग – डॉ. अपर्णा डे एवं डॉ. शिव प्रिया.
- सर्जरी विभाग – डॉ. अपराजिता अनुपम.
- ऑर्थोपेडिक विभाग – डॉ. रवि बाबू.
- शिशु रोग विभाग – डॉ. अनिमेश कुमार, डॉ. शकीब अहमद एवं डॉ. शालिनी.
- त्वचा रोग विभाग – डॉ. भवेश रजक.
- कान, नाक एवं गला विभाग – डॉ. गोपाल झा.
- नेत्र रोग विभाग – डॉ. सबा परवीन.
मरीजों के लिए जरूरी सलाह
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर रजिस्ट्रेशन कराने और अस्पताल आते समय पुराने जांच पर्चे, संबंधित चिकित्सकीय दस्तावेज तथा पहचान पत्र साथ लाने की अपील की है. इससे जांच और उपचार की प्रक्रिया अधिक सुगम होगी.
