अंतर विद्यालय बालिका खेल प्रतियोगिता 28 फरवरी से शुरू होगी

पूर्णिया

पूर्णिया. पूर्णिया जिला क्रीड़ा भारती की जिला बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष विजय शंकर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्कूल रोड स्थित कार्यालय में हुई.प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अधिवक्ता पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी से 1 मार्च तक पूर्णिया जिला स्कूल मैदान में अंतर विद्यालय बालिका खेल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इसमें जिले के प्रमुख विद्यालय की आठ बालिका टीमें भाग लेंगी. प्रतियोगिता को व्यवस्थित तरीके से संचालित एवं सफल बनाने के लिए कार्य विभाग का बंटवारा कर जिम्मेदारी सौंपी गयी है. विजय शंकर सिंह को समग्र व्यवस्था प्रमुख, जिला महामंत्री ब्रजेश भास्कर एवं अंजु कुमारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.कोष व्यवस्था कृष्णा कुमार एवं विजय शंकर संभालेंगे.प्रचार प्रसार एवं आमंत्रण विभाग को पवन कुमार पोद्दार तथा भोजन व्यवस्था को सुनिल कुमार दास एवं पवन कुमार विश्वास को जिम्मेदारी सौंपी गई है. खो-खो प्रभारी सुशील कुमार, कबड्डी प्रभारी आराधना, रग्बी फुटबॉल प्रभारी शुभम कुमार, साइकिलिंग प्रभारी शिवानी एवं सुष्मिता, विडियो ग्राफी व फोटो ग्राफी की जिम्मेदारी सोनी दास संभालेंगी. प्रत्येक खेल के विनर एवं रनर को सिल्ड तथा प्रत्येक खिलाड़ी को मेडल दिया जाएगा. सभी विद्यालय से संपर्क स्थापित कर प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है.पूर्णिया जिला क्रीड़ा भारती की इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला अध्यक्ष विजय शंकर सिंह, जिला महामंत्री ब्रजेश भास्कर, सह कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अधिवक्ता पवन कुमार पोद्दार, संरक्षक एस के सरोज, संरक्षक नवीन सिंह,पवन कुमार विश्वास, उत्तर विहार प्रांत क्रीड़ा भारती युवा संयोजक रूबी सिंह, सोनी दास, शिवानी सिंह, सुष्मिता कुमारी,अक्षत सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >