बाइक की ठोकर से बच्ची अचेत, रेफर.

भवानीपुर

भवानीपुर .प्रखंड मुख्यालय स्थित बजरंगबली चौक से भंगड़ा रोशनगंज जाने वाली मुख्य सड़क के नहर के पास तेज रफ्तार से बजरंगबली चौक की ओर से आ रहा बाइक सवार 3 वर्षीय बच्ची को ठोकर मार कर भागने में सफल रहा. घटना मंगलवार की 6 बजे संध्या की है. भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी धीरज कुमार की 3 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी सड़क किनारे खड़ी थी. बजरंगबली चौक से तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार बच्ची को ठोकर मारकर भंगड़ा की ओर ओर तेज गति से भाग गया. ठोकर लगते ही बच्ची बेहोश होकर गिर गयी .भवानीपुर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. डॉक्टर ने बताया कि सिर में गंभीर चोट है. फोटो : 18 पूर्णिया 16- अस्पताल में दादी के गोद में बेहोश बच्ची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >