हादसे में मौत पर आपदा राहत कोष से चार परिवारों को मिला चार-चार लाख का चेक

बनमनखी अनुमंडल कार्यालय कक्ष में मंगलवार को एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित कर तीन व्यक्ति के पानी में डूबने से हुई मौत व एक सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गयी.

बनमनखी. बनमनखी अनुमंडल कार्यालय कक्ष में मंगलवार को एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित कर तीन व्यक्ति के पानी में डूबने से हुई मौत व एक सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गयी. सहुरिया सुभाय मिलिक पंचायत के वार्ड 01 नारायणपुर में अकुंश कुमार पिता संजित ऋषि की पानी में डूबने से मौत मामले मे मृतक अंकुश कुमार की माता बाशो कुमारी, दूसरे मृतक रामनगर फरसाही मिलिक पंचायत के कुंवारी गोरीयारी टोला वार्ड 07 निवासी मृतक उमेश मल्लाह पिता स्वर्गीय दुःखा मल्लाह की की पत्नी सुलोचना देवी, तीसरे मृतक बोहरा पंचायत के वार्ड 08 निवासी प्रणव कुमार झा पिता विमलानन्द झा की पत्नी स्वेता कुमारी, चौथे मृतक जीयंनगज पंचायत के कुशाह बांस टोला निवासी मृतक एतवारी मरांडी बाबूजी मरांडी की माता मरांगमय देवी सहित चारों पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक विधायक कृष्ण कुमार ऋषि एवं एसडीएम प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया गया. इस अवसर पर विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आपदा की स्थिति में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है, ताकि कठिन समय में उन्हें कुछ राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >