Purnia, शराब पीकर हंगामा करते चार नशेड़ी धराये

शराब पीकर हंगामा करते चार नशेड़ी धराये

पूर्णिया के श्रीनगर से मो. शाहजहां की रिपोर्ट,

पूर्णिया जिले की श्रीनगर थाना पुलिस ने शराब पीकर हो हंगामा कर रहे चार नशेड़ियों को पकड़ा है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पकड़े गये नशेड़ी में गढ़िया बलुआ पंचायत के कैलाश ऋषि, खुट्टी धुनेली पंचायत के मोहम्मद फिरोज, जगेली पंचायत के शंभू कुमार ऋषि एवं खोखा दक्षिण पंचायत भाग प्रयाग के बुधन कुमार ऋषि शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार नशेड़ी को ब्रेथ एनालाईजर मशीन से जांच के बाद बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >