रूपौली. पूर्व विधायक शालीग्राम सिंह तोमर को 45 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया. उनके समाधि स्थल झलारी गांव में जिला पार्षद प्रतिमा कुमारी, रूपौली नगर पंचायत के अध्यक्ष निरंजन मंडल सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि देकर नमन किया . तोमर विद्यापीठ रूपौली मे श्रद्धांजलि सभा में जिला पार्षद प्रतिमा कुमारी ने कहा कि पूर्व विधायक शालीग्राम सिंह तोमर गरीबों के मसीहा थे. नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन मंडल ने भी विचार रखे. प्रवेश सिंह तोमर ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
