रामनवमी शोभायात्रा को भव्य व अनुशासित बनाने पर बल

पूर्णिया

पूर्णिया. आगामी रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारियों के लेकर नया टोला, लाइन बाजार स्थित विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के प्रधान कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता सीमांचल अध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने की. बैठक में आगामी 28 मार्च को निकलने वाली भव्य रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी, रूट व्यवस्था, सुरक्षा, झांकियां, स्वागत द्वार एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गयी. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि रामनवमी का पर्व सनातन धर्म की आस्था, मर्यादा और संस्कृति का प्रतीक है. शोभायात्रा को भव्य और अनुशासित बनाने के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मातृशक्ति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संगठन के युवाओं को 200 से अधिक की संख्या में वालंटियर के रूप में तैनात किया जाएगा जो पूरे मार्ग में व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं सीमांचल अध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी शोभायात्रा में मातृशक्ति का विशाल जनसैलाब उमड़ेगा और महिलाएं बढ़-चढ़कर इस धार्मिक आयोजन में भाग लेंगी. बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अजय गुप्ता, नीतीश कुमार, खगेश कुमार, विशाल गोस्वामी, पूर्णिया जिलाध्यक्ष विजय कुमार, डॉ. संतोष शाह, विक्रांत आनंद, मनोज चौधरी, गुड्डू सिंह, युवराज कुमार, सोनू कुमार, पवन राज, प्रिया कुमारी, संगीता ठाकुर, बेबी देवी, काजल गुप्ता, नेहा कुमारी, ममता देवी, हिना कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >