हवन पूजन के साथ दीनाभद्री महोत्सव संपन्न

बनमनखी

प्रतिनिधि, बनमनखी . कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सुमरित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित राजकीय तीन दिवसीय बाबा दीनाभद्री महोत्सव का रविवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ. समापन के मौके पर विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, विधायक पुत्र नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रकिशोर सिंह, अमितेश सिंह ने हवन पूजन किया. विधायक ऋषि ने कहा कि बनमनखी में जिस तरह चौथी बार बाबा दीनाभद्री राजकीय महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ, उसे देख कर यह साबित होता है कि लोग आज भी अपने अतीत को लेकर सजग हैं. महोत्सव के दौरान विभिन्न मंडलियों द्वारा लोकधुन आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. विधायक एवं अनुमंडल प्रशासन ने कीर्तन मंडलियों के सदस्यों, टोला सेवकों , विकास मित्र आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रकिशोर सिंह,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार, डीसीएलआर रंजना भारती, बीडीओ सरोज कुमार, सीओ अजय कुमार रंजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी गीतांजलि सिंह,नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार,पीजीआरओ अतुल आनंद,राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज, नगर परिषद सिटी मैनेजर वैभव कुमार,थानाध्यक्ष संजय कुमार,समाजसेवी अवधेश साह आदि तत्पर रहे. समापन के पश्चात खीर का प्रसाद वितरण किया गया. म्यूजिकल ग्रुप पटना कलाकारों में एंकर रूपेश सिंह ,सिंगर बृजेश सिंह अनन्या चक्रवर्ती, नंदिता राय ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. महोत्सव में जिरवा मधैली, परवल टोला मिरचाई बाड़ी, बिसटोरिया रानीगंज एवं रसाढ मधेपुरा मंडली शामिल थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >