मीरपुर से शीशाबाड़ी तक सड़क जर्जर

बैसा

बैसा. प्रखंड क्षेत्र के मीरपुर से शीशाबाड़ी गांव तक जाने वाली पक्की सड़क जर्जर है. जर्जर गड्ढेनुमा सड़क के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइ का सामना करना पड़ता है. परेशानी तब बढ़ जाती है जब आपात में किसी बीमार या प्रसव पीड़ा से परेशान किसी महिला को समुचित इलाज कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय या फिर बाहर ले जाना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि महत्वपूर्ण सड़क के किनारे पंचायत सरकार भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय के साथ अन्य जरूरी काम से लोगों की आवाजाही लगी रहती है. उसके बावजूद सड़क नहीं बनना समझ से परे है. लोगों ने जिला प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >