कसबा. बुधवार को कलानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली, कसबा (पूर्णिया) में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो नुरुल होदा की अध्यक्षता में आईडीएफसी बैंक द्वारा विद्यालय को उपहार स्वरूप प्रदान किए गए डिजिटल बोर्ड का अनावरण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन स्मार्ट बोर्ड प्रदान करने वाले आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रफुल्ल चंद्र राय सहित इनके सहयोगी बैंक अधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया गया. अनावरण कार्यक्रम उपरान्त विद्यालय सभागार में लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के संगीत शिक्षिका कुमारी प्रिया राज के निर्देशन में छात्राओं द्वारा बैंक अधिकारियों के सम्मान में स्वागत गान गाया गया. आदर्श रामानन्द मध्य विद्यालय गढ़बनैली के प्रधानाध्यापक जलज लोचन के द्वारा डिवीजन प्रबंधक नवीन कुमार सुमन, शिक्षिका ममता कुमारी के द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर अनु प्रिया, माधुरी दिवाकर के द्वारा एरिया मैनेजर राकेश कुमार, कुमारी प्रिया राज के द्वारा कसबा शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार झा को भी सम्मान किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मी अरविन्द कुमार झा, मिथिलेश कुमार, आशीष कुमार शर्मा, ममता कुमारी, माधुरी दिवाकर, कुमारी प्रिया राज, अमरदीप मिश्रा एवं धन्नजय मंडल सहित सभी छात्र/छात्राएं उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
