पूर्णिया कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर करने की वीसी से मांग

पूर्णिया विश्वविद्यालय

पूर्णिया. छात्र राजद के पूर्णिया विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने कुलपति को आवेदन दिया. इसमें पूर्णिया कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की. शिष्टमंडल ने बताया कि गणित, बॉटनी जैसे विषय में भी शिक्षक की कमी चिंताजनक है. पॉलिटिकल साइंस में 1500 छात्र छात्राओं पर मात्र एक शिक्षक हैं. इसी तरह बंगला और मैथिली विभाग में भी शिक्षकों की घोर कमी है. जूलॉजी , फिजिक्स ,हिस्ट्री आदि विषयों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर करने पर जोर दिया. शिष्टमंडल में छात्र राजद प्रधान महासचिव चाहत यादव ,सचिव आदित्य सिंह, गोपी तिवारी ,आनंद कुमार, प्रभात कुमार झा, अनिकेत कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >