भाकपा माले ने केंद्र व राज्य सरकार को घेरा

रूपौली

रूपौली. आगामी दो मार्च को गांधी मैदान पटना में होनेवाले बदलो बिहार महाजुटान रैली को लेकर भाकपा माले ने कार्यकर्ता सम्मेलन किया. इस कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन अविनाश पासवान ने किया. इस मौके पर जिला सचिव विजय कुमार ने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है. फासीवादी ताकत भाजपा देश में भाईचारा, अमन-चैन व खुशहाली को मटियामेट करने पर तुली हुई है. देश का संविधान व लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है. मोदी सरकार तमाम संसाधनों को पूंजीपतियों के हाथों सौंप कर देश को कंगाल बनाने पर आमादा है. आजादी के 78 वर्षों बाद भी जनता की बुनियादी समस्या रोटी, कपड़ा, मकान तक को हल नहीं किया गया है. विगत समय में जाति आधारित जनगणना में लगभग 95 लाख अत्यंत गरीब परिवार पाए गए. बिहार सरकार ने यह घोषणा की कि सभी गरीबों को दो लाख रुपए सहायता राशि दी जायेगा जिसे जुमला साबित करने में लगी हुई है. आबादी के हिसाब से 65 प्रतिशत आरक्षण में बढ़ोतरी को भी केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया है. जमीन सर्वे के नाम पर बिहार में लाखों भूमि गरीबों के संघर्ष के जरिये हासिल की गई जमीन से बेदखल करने का खतरा बना हुआ है. ऐपवा नेत्री सुलेखा देवी ने कहा कहा कि नीतीश राज ने महिलाओं को सबसे अधिक ठगा है. खेग्रामस नेता चतुरी पासवान ने कहा कि भाजपा -जद यू राज्य में सामंती व सांप्रदायिकता को खुली छूट मिली हुई है. किसान नेता अविनाश पासवान ने कहा कि किसानों के साथ यह सरकार छल कर रही है. इस मौके पर सृजन कुमार, संगीता देवी, अनूप लाल बेसरा, शिवलाल टुडू, गोपाल राम, भगवान शर्मा, सीता देवी आदि ने भी विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >