रूपौली.ऐपवा और भाकपा माले एरिया कमिटी रुपौली की ओर से ऐपवा नेत्री कामरेड सुलेखा देवी, संगीता देवी, सीता देवी के नेतृत्व में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सही खेग्रामस जिला सचिव चतुरी पासवान समेत सभी ने 2मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी . वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले एक महान समाज सुधारक क्रांतिकारी महिला थीं. इन्होने स्त्रियों की अशिक्षा,कुरीतियों के खिलाफ सतत संघर्ष किया. इस कार्यक्रम में संजय मंडल, श्रीजन कुमार , शांति देवी, छोटू कुमार, सतीश कुमार आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
