डाॅ साहा के निधन पर संस्थान ने जताया शोक

प्रसिद्ध सर्जन डाॅ ओपी साहा के निधन

पूर्णिया. पूर्णिया के प्रसिद्ध सर्जन डाॅ ओपी साहा के निधन पर जयप्रकाश समाजसेवा संस्थान के प्रांगण में शोक सभा आयोजित की गयी. सदस्यों एवं संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. संस्थान के अध्यक्ष डा दमन राय ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में डाॅ साहा पहले समाजवादी सिद्ध हुए जिन्होंने मरणोपरांत अपना नेत्रदान किया है एवं आमजनों को इसके लिए प्रेरित किया है. संस्थान के अध्यक्ष डाॅ दमन राय ने बताया कि संस्थान का सदस्यता ग्रहण करते समय डाॅ ओम प्रकाश साहा ने वचन दिया था कि संस्थान के विकास हेतु तन-मन-धन से सहयोग करेंगे जिससे संस्थान वंचित रह गया. संस्थान के उपाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि दिवंगत डा.ओ. पी. साहा के परिजनों ने आश्वस्त किया है कि संस्थान के विकास के लिए भविष्य में सदा सहयोग करते रहेंगे. उपाध्यक्ष रघुनन्दन कामती, सचिव शेखर कुमार, संचिव कार्यालय कृष्णानन्द प्रसाद, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मन्नू, दिलीप अम्ष्ठब, भूपेन्द्र नारायण चंद ने भी श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >