भवानीपुर. प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायतअतर्गत दुर्गापुर गांव के अग्निपीड़ित 03 परिवारों को शनिवार को राहत राशि का चेक प्रदान किया गया. अंचलाधिकारी ईशा रंजन ने प्रखंड कार्यालय परिसर में सभी अग्निपीड़ितों के बीच कुल 24 हजार रुपये का चेक वितरित किया. इस दौरान सीओ ईशा रंजन ने दुर्गापुर गांव की अग्निपीड़ित सुनीता देवी पति शालिग्राम मडल, सुशीला देवी पति बबलू मडल, मंजुला देवी पति चलित्र मडल को आपदा प्रबंधन गृह क्षति मद के तहत प्रति परिवार 8-8 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक दिया .अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ितों को इसके पूर्व 12-12 हजार जीआर मद के तहत सहायता राशि का चेक उपलब्ध कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
