अग्निपीड़ित को आपदा राहत से सीओ ने दिया चेक

बनमनखी

बनमनखी. बनमनखी प्रखंड के वार्ड नंबर 03 नारायणपुर गांव में बीते 18 अक्टूबर को हुई अगलगी की घटना में सुनिता देवी का घर जलकर राख हो गया था.इस घटना में प्रभावित परिवार को राज्य सरकार की आपदा प्रबंधन योजना के तहत 12 हजार रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया.जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी अजय कुमार रंजन ने बताया कि एक अग्निपीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत अनुग्रह अनुदान राशि वितरित की गई है.उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से अग्निपीड़ित को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है, ताकि वे आपदा के बाद तत्काल जरूरतों की पूर्ति कर सकें.इस अवसर पर अंचल नाजिर अमन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >