सफाई अभियान चला ग्रीन पूर्णिया ने दिया स्वच्छता का संदेश

ग्रीन पूर्णिया द्वारा शहर के आरएन साव चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई करते हुए शहरवासियों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया गया.

पूर्णिया. ग्रीन पूर्णिया द्वारा शहर के आरएन साव चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई करते हुए शहरवासियों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया गया. याद रहे कि ग्रीन पूर्णिया द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसके साथ ही विभिन्न जगहों पर पौधरोपण कर शहरवासियों को पेड़ लगाने कि प्रति भी जागरूक किया जा रहा है. इसी क्रम में आज ग्रीन पूर्णिया के सभी सदस्यों ने सुबह 7 बजे आर एन साव चौक हनुमान मंदिर में संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता व गौतम भौमिक के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें मंदिर कमेटी की और से सरोज प्रसाद व नवीन प्रसाद व उपस्थित सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया. ग्रीन पूर्णिया की ओर से रविंद्र मोहन मेहता, शंभू पंडित, संजय कुमार, सक्षम राज, आलोक लोहिया, नीलम कुमार अग्रवाल, कामिल खान, रूबी सेठिया, सरोज अग्रवाल, रूबी कुमारी, नीलू कुमारी, अपर्णा वर्मा, लता झा उपस्थित थे. संस्था के सचिव रविंद्र कुमार साह ने मंदिर कमेटी व सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >