समृद्धि यात्रा को ले मुख्यमंत्री 12 मार्च को आयेंगे पूर्णिया

समृद्धि यात्रा की तैयारी को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

समृद्धि यात्रा की तैयारी को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

पूर्णिया. संभावित समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 मार्च को पूर्णिया आयेंगे. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है. बिहार में मची सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री की यह पहली यात्रा होगी. मुख्यमंत्री की संभावित समृद्धि यात्रा के सफल आयोजन के लिए रविवार को डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में समृद्धि यात्रा की तैयारी को लेकर मुख्यालय से उपलब्ध कराये गये प्रपत्र पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की गयी. कुल 32 बिंदुओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रतिवेदन की मांग की गयी. समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम निर्धारित है. डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित गति से सारे कार्य ससमय पूरा करने का निर्देश दिया.समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्मृद्धि यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्घाटन एवं शिलान्यास किये जाने वालें योजनाओं की पूर्ण विवरणी समर्पित करना सुनिश्चित करें. बैठक में उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार,अपर समाहर्ता राजस्व, विधि व्यवस्था,आपदा तथा अपर समाहर्ता विभागीय जांच,सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु

मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा की गई योजनाओं के क्रियान्वयन,7 निश्चय 02 एवं 03,मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना,प्रखंडों में आदर्श विद्यालय, डिग्री कॉलेज की स्थापना, स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता, ग्राम संपर्क योजना, दाखिल खारिज, परिमार्जन, भूमि विवाद निपटारा, राशन कार्ड, राजस्व महा अभियान, स्पोर्ट्स क्लब का गठन, जीविका स्वयं सहायता समूह, ऊर्जा में संरचनात्मक ढांचे का विकास, पंचायत सरकार भवन इत्यादि शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >