बिजली चोरी में उपभोक्ता पर मामला दर्ज

खोखा उत्तर पंचायत

श्रीनगर. खोखा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या दो में छापामारी अभियान में एक व्यक्ति को विद्युत चोरी करते पाया गया.विद्युत कनीय अभियंता रवि कुमार ने बताया कि खोखा उत्तर पंचायत के बानसर गांव के वार्ड संख्या दो में एक व्यक्ति एलटी तार से टोका लगाकर 69 वाट विद्युत की चोरी कर जला रहे थे. आरोपित पर पूर्व से ही विद्युत बिल बकाया 5222 रुपया है जिसको लेकर बितजली काट दी गयी थी. पूर्व का बकाया 5222 जुर्माना 16097 समेत 21319 रुपया का दावा किया गया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कनीय अभियंता के लिखित आवेदन पर थाना कांड संख्या 89- 2024 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >