आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 26 मई से चलाया जायेगा विशेष अभियान

आयुष्मान कार्ड बनाने का दिया निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का दिया निर्देश पूर्णिया. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 26 मई से विशेष अभियान चलाया जायेगा. तीन दिनों तक चलनेवाले इस अभियान के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के छूटे हुए पात्र लाभुकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जायेगा. डीएम कुंदन कुमार ने शुक्रवार से विशेष अभियान के तहत छूटे हुए लाभुकों का कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया है. आयुष्मान भारत कार्ड सभी पंचायत सरकार भवन और जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर बनाया जायेगा. इसके अलावा सभी प्रखंड मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय, जिला मुख्यालय में भी बनाया जाएगा. जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन पूर्णिया तथा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों तथा सूचीबद्ध अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें.डीपीएम जीविका को कहा गया है कि आयुष्मान भारत ऐप के माध्यम से डोर टू डोर घूम कर छुटे हुए लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनायें. जिला पदाधिकारी द्वारा नगर इकाइयों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि पार्कों, सुबह टहलने निकलने वाले 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाना सुनिश्चित करें. 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ष के सभी वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया. जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी उच्च विद्यालयों में भी आयुष्मान ऐप चलने हेतु योग्य शिक्षकों के द्वारा छात्रों तथा परिजनों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया.जिला सहकारिता पदाधिकारी निदेश दिया गया कि जिले के सभी पैक्सों के द्वारा उनसे संबंध योग्य किसान जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनका आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को सभी छुटे हुए मनरेगा मजदूरों का भी आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि अपने क्षेत्र के माननीय जनप्रतिनिधियों से लाभुकों को सम्बंधित क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन, स्वास्थ्य केंद्र, जन वितरण प्रणाली दुकानों आदि पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जागरूक करें. बैठक में उप विकास आयुक्त पूर्णिया,सहायक समाहर्ता पूर्णिया, डायरेक्टर डीआरडीए सह विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा पूर्णिया,अपर समाहर्ता पूर्णिया, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था पूर्णिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूर्णिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूर्णिया, डीपीओ आईसीडीएस पूर्णिया,सिविल सर्जन पूर्णिया, डीपीएम जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया, डीपीसी आयुष्मान भारत पूर्णिया ,सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर इकाई तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >