पूर्णिया. पूर्णिया नगर निगम की उप महापौर सह प्रदेश भाजपा नेत्री पल्लवी गुप्ता एवं प्रदेश भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने बिहार में नये सम्राट मंत्रिमंडल के गठन के उपरांत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि नये मंत्रिमंडल के गठन से बिहार की सम्राट सरकार को बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा नेतृत्व की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा बिहार में विकास एवं सुशासन की नई दिशा स्थापित होगी.उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता की सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित रहे हैं. उन्होंने नए मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार विकास, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.
नये मंत्रिमंडल के गठन से विकास कार्यों को मिलेगी नयी गति : पल्लवी गुप्ता
पूर्णिया नगर निगम की उप महापौर सह प्रदेश भाजपा नेत्री पल्लवी गुप्ता एवं प्रदेश भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने बिहार में नये सम्राट मंत्रिमंडल के गठन के उपरांत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
