पूर्णिया की शिक्षिका पूजा बोस के नवाचारी शिक्षण को ‘निपुण संवाद’ में मिली जगह

बिहार सरकार की 'निपुण संवाद' पत्रिका ने पूर्णिया की सहायक शिक्षिका पूजा बोस के नवाचारी शिक्षण प्रयासों को जून 2026 अंक में स्थान दिया है. उनके 'खेल-खेल में निपुणता' पहल के माध्यम से बच्चों को आनंददायक तरीके से सिखाने के तरीकों को सराहा गया है.

पूर्णिया. शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण और गतिविधि आधारित शिक्षण के जरिए बच्चों के सीखने को सरल और आनंददायक बनाने की पहल को बिहार सरकार की ‘निपुण संवाद’ पत्रिका में स्थान मिला है. प्राथमिक विद्यालय जनकबाग, कुल्लाखास की सहायक शिक्षिका पूजा बोस के शैक्षणिक कार्यों और नवाचारी प्रयासों को पत्रिका के जून 2026 अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है.

‘खेल-खेल में निपुणता’ शीर्षक से प्रकाशित हुआ कार्य

‘निपुण संवाद’ के जून 2026 अंक में “खेल-खेल में निपुणता : एक समर्पित शिक्षिका की प्रेरक पहल” शीर्षक से पूजा बोस के कार्यों को प्रकाशित किया गया है. इसमें बच्चों को खेल, गतिविधियों, रचनात्मक कार्यों और विभिन्न टीएलएम यानी शिक्षण-अधिगम सामग्री के माध्यम से सीखने के अवसर उपलब्ध कराने की उनकी पहल को दर्शाया गया है.

गतिविधि आधारित शिक्षण को देती हैं प्राथमिकता

पूजा बोस का मानना है कि बच्चे खेलते हुए, करते हुए और अपने अनुभवों के माध्यम से बेहतर तरीके से सीखते हैं. इसी सोच के साथ वह कक्षा में गतिविधि आधारित और आनंदमय शिक्षण को प्राथमिकता देती हैं. उनके प्रयासों का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान के साथ रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सीखने के प्रति रुचि विकसित करना है.

उपलब्धि को विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को समर्पित किया

इस उपलब्धि पर पूजा बोस ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार सरकार के महत्वपूर्ण शैक्षणिक मंच ‘निपुण संवाद’ में उनके कार्य को जगह मिलना उनके लिए गौरव का विषय है. यह उनके लिए केवल पहचान नहीं, बल्कि बच्चों के लिए नए प्रयोग करने और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है. उन्होंने ‘निपुण संवाद’ की पूरी टीम के प्रति आभार जताया.

सामूहिक प्रयासों की पहचान बताया

पूजा बोस ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों की पहचान है. उन्होंने कहा कि पत्रिका में उनके कार्यों को मिली जगह भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं नवाचार के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >