Purnia Intercaste Marriage : पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के चपई गांव में प्रेम विवाह के बाद एक युवती को लेकर परिवार और समाज के बीच विवाद का मामला सामने आया है. युवती रिया कुमारी ने अपनी पसंद से मिलन कुमार के साथ शादी करने का दावा किया है. वहीं, शादी से नाराज परिजनों ने कथित तौर पर रिया को मृत मानते हुए उसकी तस्वीर लगे पुतले की अर्थी निकाली और उसका अंतिम संस्कार किया.
कोर्ट मैरिज के बाद सामने आया पूरा विवाद
रिया के मुताबिक उसने मिलन कुमार के साथ अपनी मर्जी से शादी की है. उसने बताया कि दोनों ने पूर्णिया कोर्ट में शादी की है. वीडियो में रिया ने कहा कि वह और मिलन जहां भी हैं, खुश हैं और उन्हें खोजने की कोशिश नहीं की जाए. उसने यह भी कहा कि मिलन के परिवार को कुछ होने की स्थिति में उसका परिवार जिम्मेदार होगा.
परिवार ने पुतला बनाकर निकाली अर्थी
परिवार की ओर से रिया का पुतला तैयार किया गया. उस पर रिया की तस्वीर लगाकर उसकी अर्थी निकाली गई. गाजे-बाजे के साथ निकली इस शवयात्रा में गांव के लोग भी शामिल हुए. इसके बाद पुतले को नहर किनारे ले जाकर अंतिम संस्कार किए जाने की बात सामने आई है. घटना के बाद रिया पहली बार कैमरे पर आई है..सुनिए रिया का क्या कहना है?
Also Watch : VIDEO : सहरसा पत्रकार मारपीट केस: डॉ. एसके आजाद समेत दो डॉक्टर हटे, मुख्यालय तलब, देखिए पूरी रिपोर्ट