डगरूआ. प्रखंड के मकैली पंचायत के बलुआ गांव में श्री श्री 108 महाविष्णु यज्ञ के लिए भूमि पूजन किया गया.यज्ञ कमेटी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 108 घंटे तक अखंड हरि नाम संकीर्तन एवं कई भक्ति कार्यक्रम का अनुष्ठान किया जाएगा.ज्ञात हो कि डगरूआ थाना क्षेत्र मैकेली पंचायत स्थित बलुआ वार्ड नंबर पांच में श्री श्री 108 महाविष्णु एवं अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन आगामी नौ अप्रैल से 14 अप्रैल तक होना तय हुआ है..कमेटी ने बताया कि पूर्णिया के यज्ञ पुरोहित पंडित कपिल देव झा द्वारा भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया. इस मौके पर पुरोहित कपिलदेव झा ने बताया कि विष्णु महायज्ञ के अनुष्ठान एवं अखंड हरी नाम संकीर्तन की ध्वनि जहां तक जाती है वहां तक के वातावरण पूर्णतः स्वच्छ एवं सभी पापों मुक्त हो जाते हैं. वहीं महाविष्णु यज्ञ के समापन बाद ही इस यज्ञ का फल भक्तों को तुरंत प्राप्त होता है.वहीं मौके पर मकैली पंचायत मुखिया शंभू विश्वास, समिति सदस्य मो रागिब,पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि अनिल यादव, पूर्व चांपी पंचायत मुखिया मनोज कुमार विश्वास, मिथिलेश ठाकुर, अरुण राय, राजेश कुमार विश्वास, कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वास, सचिव संजीव विश्वास, कोषाध्यक्ष भोला कुमार विश्वास, बीरबल विश्वास, संजय विश्वास, सुरेंद्र प्रसाद विश्वास, शंभू नाथ विश्वास, डॉ जगदीश चंद्र विश्वास, समाजसेवी मिथिलेश कुमार विश्वास आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
