त्योहार के दौरान किसी भी विवाद की स्थिति से बचें

रौटा थाना परिसर में आयाेजन

होली व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

बैसा (पूर्णिया). रौटा थाना परिसर में सोमवार को होली व ईद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में रौटा थाना प्रभाारी कुमार कुणाल सौरव, बीडीओ राजकुमार चौधरी, प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, उप प्रमुख फिरोज आलम, मुखिया प्रतिनिधि जाहिद आलम, मुखिया प्रतिनिधि अतिकुर रहमान और समाजसेवी रघुनाथ भगत सहित शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के दौरान थाना प्रभाारी कुमार कुणाल सौरव ने शांति समिति के सदस्यों को सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया. उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखते हुए होली का त्योहार मनाने की अपील की. थाना प्रभाारी ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी विवाद की स्थिति से बचें. उन्होंने शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >