पूर्णिया. महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव के शिवनगर खुश्कीबाग स्थित आवास पर मंगलवार से चार दिवसीय आनंद की अनुभूति शिविर (आर्ट ऑफ हैप्पीनेस प्रोग्राम) का आयोजन किया गया. 18 से 21 फरवरी तक तक चलने वाले इस आनंद की अनुभूति शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षित शिक्षक सुशील कुमार एवं शिवेश कुमार द्वारा लोगों को जीवन जीने की कला सिखाई जा रही है. शिविर में प्रशिक्षण दे रहे आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सुशील कुमार एवं शिवेश कुमार ने बताया कि परम् पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव के आवास पर मंगलवार से सुबह 7.30 बजे से 9ः00 बजे तक आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस का ऑफ लिविंग शिविर चलाया जा रहा है. यह आयोजन मंगलवार से अगले चार दिनों तक सुबह 7ः30 से 9ः00 बजे तक संचालित होगा. शिविर में श्वास की अद्भुत विश्वव्यापी प्रक्रिया सुदर्शन क्रिया सिखाई जा रही है. शिविर लोगों को खुश एवं मुस्कुराते जीवन की चाबियां, शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि, पहचाने स्वयं को और बेहतर, तनावमुक्त जीवन, निर्णय क्षमता में वृद्धि एवं स्पष्टता, आत्मविश्वास में वृद्धि, ध्यान की विधियां, भावनाओं में स्थिरता, उत्साहपूर्ण जीवन, बेहतर रोग निरोधक क्षमता, अनिद्रा में लाभ, मधुमेह और रक्तचाप में सहायक, एकाग्रता में वृद्धि की प्रक्रिया आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों द्वारा सिखाई जा रही है. महापौर विभा कुमारी ने कहा कि हमलोगों के लिए काफी सौभाग्य की बात है कि आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी का शुभागमन आठ मार्च को पूर्णिया की धरती पर हो रहा है. उनका कार्यक्रम आठ मार्च को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होगा. इसमें दान, ज्ञान और ध्यान को लेकर गुरूदेव का महासत्संग होगा. इसी कड़ी में आर्ट ऑफ लीविंग द्वारा जिले में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसके तहत हमारे खुश्कीबाग शिवनगर आवास पर आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 21 फरवरी तक इस शिविर का आयोजन किया जाएगा. तत्पश्चात 22 से 28 फरवरी तक सम्राट अशोक भवन में आर्ट ऑफ लीविंग द्वारा युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. वहीं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने कहा कि गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी के आगमन को लेकर हम और हमारी पूरी टीम कार्यक्रम के आयोजकों के साथ हैं और सकारात्मक सहयोग करेंगे. शिविर में मुख्य रूप से समाजसेवी श्रीप्रसाद महतो, वार्ड पार्षद अंजनी साह, स्वपन घोष, राजीव रंजन सहाय उर्फ बबलू सहाय, अमित कुमार सोनी, अनिल उरांव, अभिजीत कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्रीप्रसाद महतो, कुणाल किशोर, बहादुर यादव, मो0 रहीम, अनिल शर्मा, राजद नेता ओपी शर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद पप्पू पासवान, विवेका यादव, अमरनाथ मिश्रा, मुरारी झा, मुकेश राय, दिलीप चौधरी, मंटू गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
