पूर्णिया. सहायक खजांची थाना की पुलिस द्वारा चोरी के एक बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने अभियुक्त का एक मोबाइल भी जब्त कर लिया है.गिरफ्तार अभियुक्त अर्जून कुमार,पिता दिनेश महलदार, साकिन बिंद टोला, वार्ड 8, थाना मरंगा का रहनेवाला है. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
