प्रांतीय अधिवेशन के लिए गोपालगंज रवाना हुए अभाविप कार्यकर्ता

बनमनखी/जानकीनगर

प्रतिनिधि ,बनमनखी/ जानकीनगर. गोपालगंज में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार के 67 वें प्रांत अधिवेशन में सहभागिता के लिए शुक्रवार को बनमनखी पूर्णिया पश्चिम से कार्यकर्ताओं का जत्था गोपालगंज रवाना हुआ. अभाविप बनमनखी पूर्णिया पश्चिम के जिलेभर से कार्यकर्ता उत्थान एजुकेशन परिसर में जमा हुए. परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार , जिला संयोजक साजन कुमार, नगर मंत्री प्रहलाद कुमार कॉलेज उपाध्यक्ष रोशन कुमार, कॉलेज मंत्री राजू साह,ऐजेएम कॉलेज अध्यक्ष जिया कुमारी, कॉलेज मंत्री कोमल कुमारी,सुमरित की छात्रा कोमल कुमारी,रुची ठाकुर, कन्हैया कुमार आदि को परिषद की झंडी दिखाकर बनमनखी से रवाना किया. जिला संयोजक साजन कुमार बताया कि विद्यार्थी परिषद का 67वां प्रांतीय अधिवेशन गोपालगंज में आयोजित किया जा रहा है. अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार बताया कि पूर्णिया पश्चिम से 30 कार्यकर्ता अधिवेशन में सम्मिलित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >