बेलाबदन वार्ड 13 में आग लगने से घर जला

बनमनखी

बनमनखी. बनमनखी प्रखंड के पिपरा पंचायत के बेलाबदन गांव वार्ड संख्या 13 में शनिवार की रात अचानक आग लगने से एक फूस का घर जलकर राख हो गया .जानकारी के अनुसार, बेचन ऋषि पिता स्व. अनंदी ऋषि के फूस के घर में अचानक आग लग गई.आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता एवं अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के घरों को बचा लिया गया.पीड़ित बेचन ऋषि ने बताया कि अगलगी की इस घटना में लगभग 20 से 30 हजार रुपये मूल्य के घरेलू सामान व तीन हजार रुपए जलकर नष्ट हो गए.घटना के बाद से पीड़ित का रो-रोकर बुरा हाल है.बताया गया कि पीड़ित मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, ऐसे में यह नुकसान उसके लिए काफी गंभीर है. इस संबंध में पूछे जाने पर बनमनखी अग्निशमन विभाग के अधिकारी प्रह्लाद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दो बड़े पानी के कंटेनर मौके पर भेजे गए, जिसकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया और आसपास के घरों को सुरक्षित बचा लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >