महाकुंभ स्नान के लिए अमौर से रवाना हुआ 60 श्रद्धालुओं का जत्था

अमौर

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर प्रखंड मुख्यालय से शनिवार को 60 महिला- पुरूष श्रद्धालुओं का एक जत्था प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए बस से रवाना हुए. इससे पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने अमौर शिव दुर्गा मंदिर में माथा टेककर जय श्रीराम का उद्घोष किया. जत्था का संयुक्त रूप नेतृत्व कर रहे विमल किशोर चौधरी, तरूण कुमार, नरेश विश्वास, डॉ प्रमोद विश्वास, दीपक कुमार ने बताया कि श्रद्धालु प्रयागराज संगम स्नान के अलावे कांशी विश्वनाथ, विध्याचल, अयोध्याधाम सहित अन्य तीर्थ स्थानो का भी भ्रमण व दर्शन करेंगे. इस मौके पर विनोद मिश्र, अजय विश्वास, राजदेव मंडल, रामदेव मंडल, रमेश चन्द्र विश्वास, किशन लाल दास, जगदीश विश्वास, नमिता देवी, चुन्नी देवी, हेमंती देवी, सोनखा देवी, माधुरी देवी, ललिता देवी, गुड़िया कुमारी, मेनका साह, रूपा देवी पुष्पा देवी फूल कुमारी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >