कोसी स्नातक चुनाव के लिए 894 मतदाताओं के नाम जुड़े

बिहार विधान परिषद कोसी स्नातक चुनाव को लेकर 6 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की समय सीमा समाप्त होने तक धमदाहा प्रखंड क्षेत्र में कुल 894 मतदाताओं ने अपना नाम जुड़वाया है.

धमदाहा. बिहार विधान परिषद कोसी स्नातक चुनाव को लेकर 6 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की समय सीमा समाप्त होने तक धमदाहा प्रखंड क्षेत्र में कुल 894 मतदाताओं ने अपना नाम जुड़वाया है. इसमें 688 ऑफलाइन के माध्यम से एवं 206 ऑनलाइन के माध्यम से अपना नाम जुड़वाए. 20 फॉर्म अस्वीकृत भी किए गए हैं. इस संबंध में धमदाहा के एआरओ सह बीडीओ प्रकाश कुमार ने बताया कि 20 मतदाताओं के नाम को अस्वीकृत किए गए हैं जिसमें 11 नवंबर 2022 से बाद स्नातक करनेवाले लोगो के आवेदन शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >