चोरी की बाइक से 14 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी कर 13.8 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

बैसा. अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी कर 13.8 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बघवा कोला गांव निवासी नकुल कुमार बताया गया. पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति बंगाल से विदेशी शराब लाकर अनगढ़ थाना क्षेत्र होते हुए अमौर थाना क्षेत्र स्थित अपना घर जाने की फिराक में था. सूचना मिलते ही अनगढ़ पुलिस ने मारामंदी में उक्त व्यक्ति को रोक कर उसके वाहन को चेक किया. इस दौरान विदेशी शराब बरामद हुई. आरोपित से उसकी बाइक के बारे में पूछा गया तो बाइक चोरी की बतायी. गिरफ्तारी के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. छापेमारी दल में मुख्य रूप से पुअनि शिवम कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >