कालाजार नियंत्रण को 48 गांव में 13 टीम कर रही छिड़काव

बीकोठी

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड क्षेत्र में कालाजार बीमारी की रोकथाम हेतु एसपी छिड़काव का कार्य प्रखंड स्तर पर कुल 48 गांव में किया जा रहा है .इसके लिये कुल 13 टीम कार्य कर रहे है. हर दल में कुल 6 सदस्य काम कर रहे हैं.इसकी निगरांनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. अजय कुमार के नेतृत्व में की जा रही है. प्रभारी डाॅ अजय कुमार ने बताया की सिंथेटिक पैराथोईड छिड़काव से कालाजार नियंत्रित होगा. स्वच्छता पर ध्यान देने की भी अपील की . निर्देश दिया कि छिड़काव के लिए एक भी घर छूट ना जाये. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अजय कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक तोफिस कमर,राजेश कुमार,राकेश सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >